HIV से बचाव में नया विकल्प: हर 8 हफ्ते में लगने वाला इंजेक्शन रोज की गोली से ज्यादा प्रभावी, स्टडी में सामने आया अंतर

HIV संक्रमण से बचाव के क्षेत्र में लंबे समय से रोजाना ली जाने वाली दवाओं का इस्तेमाल किया जाता रहा है। ऐसे लोगों को प्री-एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस यानी PrEP की मदद दी जाती है, जिनमें HIV संक्रमित होने का जोखिम अपेक्षाकृत ज्यादा होता है। अब एक नए अध्ययन ने HIV से बचाव के लिए इस्तेमाल होने वाले लंबे समय तक असर करने वाले इंजेक्शन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने रखी है। स्टडी में कैबोटेग्राविर नाम के इंजेक्शन को नियमित रूप से ली जाने वाली HIV प्रिवेंशन गोली के साथ तुलना की गई। शोध में पाया गया कि आठ सप्ताह के अंतराल…