लगातार तीसरे खिताब से एक जीत दूर भारत, मलेशिया को 3-1 से मात देकर जूनियर एशिया कप फाइनल में बनाई जगह

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने जूनियर एशिया कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। चीन के मोकी में शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 3-1 के अंतर से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया। इस जीत में भारतीय टीम के कप्तान अनमोल एक्का की भूमिका बेहद अहम रही। उन्होंने मुकाबले में दो गोल दागकर टीम की जीत की नींव मजबूत की। सुखविंदर ने भी भारत के लिए एक गोल किया, जबकि मलेशिया की ओर से एम. राहुल एकमात्र गोल करने में सफल रहे। इस जीत के बाद भारतीय…

U-18 हॉकी एशिया कप: पाकिस्तान को हराकर भारत फाइनल में, आशीष के दम पर पलटा मुकाबला

भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 5-3 से मात देकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जापान के काकामिगाहारा में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम को एक समय मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, लेकिन खिलाड़ियों ने धैर्य बनाए रखते हुए शानदार वापसी की और मैच अपने नाम कर लिया। मुकाबले में दोनों टीमों के बीच शुरुआत से ही कड़ा संघर्ष देखने को मिला। भारत ने पहले बढ़त बनाई, लेकिन पाकिस्तान ने लगातार दबाव बनाते हुए स्कोर अपने पक्ष में कर लिया। तीसरे क्वार्टर…