समुद्र किनारे छुट्टियों को बनाना है यादगार? रवाना होने से पहले बैग में जरूर रखें ये सामान
समुद्र किनारे छुट्टियां बिताने का अपना ही अलग मजा है। नीला समुद्र, रेत पर चलती ठंडी हवा, लहरों की आवाज और आसपास का खूबसूरत नजारा मन को काफी सुकून देते हैं। यही कारण है कि हर साल बड़ी संख्या में लोग अपनी छुट्टियां बिताने के लिए समुद्र तट वाले शहरों का रुख करते हैं। भारत में गोवा, केरल, अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप और दूसरे तटीय इलाकों में पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है। हालांकि बीच पर घूमने का प्लान बनाते समय केवल होटल, टिकट और कपड़ों की तैयारी करना ही काफी नहीं है। अगर बीच वेकेशन को आरामदायक और परेशानी…
