कपड़ों पर हल्दी के पीले निशान पड़ गए हैं? रसोई में मौजूद इन 5 चीजों से बिना महंगे क्लीनर के करें सफाई

भारतीय घरों में हल्दी का इस्तेमाल लगभग हर दिन होता है। दाल-सब्जी में स्वाद और रंग बढ़ाना हो या किसी धार्मिक कार्यक्रम में पूजा-पाठ करना, हल्दी की जरूरत अक्सर पड़ती है। हालांकि, यही हल्दी कई बार कपड़ों के लिए बड़ी मुसीबत बन जाती है। खाना बनाते समय हाथ से मसाला गिर जाना, सब्जी का छींटा पड़ना या पूजा के दौरान हल्दी का कपड़ों पर लग जाना आम बात है। परेशानी तब बढ़ती है, जब पीले रंग का निशान कपड़े पर सूख जाता है और सामान्य धुलाई के बाद भी साफ नहीं होता। खासकर सफेद शर्ट, कुर्ते, साड़ी और हल्के रंग…

बच्चों ने दीवार पर पेंसिल से कलाकारी कर दी? बिना पेंट खराब किए ऐसे हटाएं निशान

घर में छोटे बच्चे हों तो उनका अचानक दीवार को ड्राइंग शीट बना लेना कोई हैरानी की बात नहीं है। कभी बच्चे पेंसिल से अपनी पसंद की आकृति बना देते हैं, तो कभी पढ़ाई या खेल-खेल में दीवार पर लकीरें खींच देते हैं। कई बार इन छोटे-छोटे निशानों को देखकर माता-पिता परेशान हो जाते हैं, क्योंकि डर रहता है कि सफाई करते समय दीवार का पेंट न उतर जाए या उसकी फिनिश खराब न हो जाए। हालांकि, अगर दीवार पर केवल पेंसिल के निशान हैं, तो उन्हें हटाने के लिए तुरंत पेंट करवाने की जरूरत नहीं पड़ती। सही तरीका अपनाकर…