मेनोपॉज को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी, शरीर के अंदर तेजी से होते हैं बदलाव; नई रिसर्च में सामने आई अहम बातें
महिलाओं के जीवन में मेनोपॉज एक ऐसा पड़ाव है, जिसके दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। आमतौर पर इन परिवर्तनों को उम्र बढ़ने और प्रजनन क्षमता समाप्त होने से जोड़कर देखा जाता है। हालांकि, अब एक बड़े वैज्ञानिक अध्ययन ने इस धारणा पर नए सवाल खड़े किए हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक, मेनोपॉज के दौरान शरीर में होने वाले बदलाव हमेशा धीरे-धीरे नहीं आते, बल्कि कुछ शारीरिक प्रक्रियाओं में एक सीमित समय के भीतर तेजी से परिवर्तन दिखाई दे सकते हैं। इनका संबंध केवल पीरियड्स बंद होने या हार्मोन के स्तर में कमी आने से नहीं है, बल्कि…
