शरीर में छिपे संक्रमण से कैंसर का खतरा, भारत में हर साल करीब 1.9 लाख नए मामले
कैंसर का नाम सामने आते ही आमतौर पर लोगों के दिमाग में तंबाकू, शराब, मोटापा, खराब खान-पान, प्रदूषण या पारिवारिक इतिहास जैसी वजहें आती हैं। हालांकि कैंसर के पीछे कुछ ऐसे कारण भी हो सकते हैं जिनका संबंध किसी व्यक्ति की रोजमर्रा की आदतों से सीधे तौर पर नहीं होता। शरीर में लंबे समय तक मौजूद रहने वाले कुछ वायरस और बैक्टीरिया भी धीरे-धीरे ऐसी परिस्थितियां पैदा कर सकते हैं, जिनसे कोशिकाओं में कैंसर विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है। भारत को लेकर सामने आई एक वैश्विक मेडिकल रिसर्च ने इसी खतरे की गंभीर तस्वीर पेश की है। ‘द…
