सर्वाइकल कैंसर से बचाव का असरदार हथियार: HPV वैक्सीन, फिर भी लोग क्यों कर रहे हैं नजरअंदाज?

भारत में महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी सबसे गंभीर चुनौतियों में सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) भी शामिल है। यह बीमारी हर साल हजारों महिलाओं को प्रभावित करती है और समय पर जांच या बचाव न होने की स्थिति में जानलेवा भी साबित हो सकती है। चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि सर्वाइकल कैंसर के अधिकांश मामलों को समय रहते रोका जा सकता है। इसके लिए नियमित स्क्रीनिंग, जागरूकता और ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) वैक्सीन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) सहित कई अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थाएं HPV वैक्सीन को सुरक्षित और प्रभावी मानती हैं। इसके बावजूद भारत में इस टीके…