हिमाचल के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा 20 लाख तक शिक्षा ऋण; CM सुक्खू ने गिनाईं सरकार की नई पहलें
हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य में उच्च शिक्षा को अधिक सुलभ, समावेशी और किफायती बनाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं को लगातार विस्तार दे रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि आर्थिक संसाधनों की कमी किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी की शिक्षा में बाधा नहीं बनने दी जाएगी। इसी सोच के तहत राज्य सरकार उच्च शिक्षा, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों और प्रोफेशनल कोर्स करने वाले विद्यार्थियों के लिए कम ब्याज दर पर शिक्षा ऋण, छात्रवृत्ति और अन्य शैक्षणिक सहायता योजनाएं संचालित कर रही है। सरकार का मानना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास का सबसे…
