शादी में कब कम होने लगता है पत्नी का प्यार? पति की ये 5 आदतें धीरे-धीरे रिश्ते में पैदा कर सकती हैं दूरियां

शादी का रिश्ता केवल एक-दूसरे के साथ रहने या परिवार की जिम्मेदारियां निभाने का नाम नहीं है। इसकी असली मजबूती आपसी विश्वास, भावनात्मक जुड़ाव, सम्मान और एक-दूसरे को समझने की कोशिश में छिपी होती है। शादी के शुरुआती दिनों में पति-पत्नी एक-दूसरे को काफी समय देते हैं। छोटी-छोटी बातों पर खुश होना, साथ बैठकर बातें करना, एक-दूसरे की पसंद का ध्यान रखना और बिना किसी खास वजह के प्यार जताना उनकी दिनचर्या का हिस्सा होता है। लेकिन समय बीतने के साथ कई बार यही चीजें धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। नौकरी, घर, बच्चों की परवरिश, आर्थिक जिम्मेदारियों और परिवार से…