फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में बड़ा खुलासा: 4 सेकेंड तक पायलट के आदेश का नहीं हुआ असर, तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम एक साथ हुए फेल
एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट में 4 अगस्त को हुई अचानक गिरावट को लेकर जांच में अहम जानकारी सामने आई है। शुरुआती जांच रिपोर्ट के मुताबिक, विमान के तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम एक साथ काम करना बंद कर गए थे। इसी वजह से कुछ सेकेंड के लिए विमान के फ्लाइट कंट्रोल ने पायलट के दिए गए कमांड पर प्रतिक्रिया नहीं दी। इस दौरान ऑटोपायलट भी डिस्कनेक्ट हो गया और विमान का नियंत्रण प्रभावित हुआ। एयरबस की शुरुआती ब्लैक बॉक्स रिपोर्ट में सामने आई जानकारी के अनुसार, ए-320 नियो विमान में मौजूद ग्रीन, ब्लू और येलो तीनों हाइड्रोलिक…
