परमाणु निगरानी पर ईरान को ट्रंप की चेतावनी: IAEA को जांच की इजाजत नहीं मिली तो खत्म होगी बातचीत
अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को साफ चेतावनी दी है कि अगर तेहरान अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के अधिकारियों को अपने परमाणु ठिकानों की जांच की अनुमति नहीं देता है, तो दोनों देशों के बीच जारी बातचीत को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि परमाणु समझौते को लेकर चल रही बातचीत में निरीक्षण की अनुमति एक अहम शर्त है और इसके बिना कोई भी डील संभव नहीं होगी। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है…
