वनडे की बादशाहत भारत के नाम बरकरार: 116 रेटिंग के साथ सबसे ऊपर, न्यूजीलैंड 7 अंक पीछे

ICC की ताजा वनडे टीम रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम ने शीर्ष स्थान पर अपना कब्जा कायम रखा है। भारत 116 रेटिंग के साथ दुनिया की नंबर-1 वनडे टीम बनी हुई है। टीम इंडिया के नाम 33 मुकाबलों में कुल 3,841 पॉइंट्स हैं। मौजूदा रैंकिंग में भारत और दूसरे नंबर पर मौजूद न्यूजीलैंड के बीच 7 रेटिंग अंकों का अंतर है। न्यूजीलैंड 109 रेटिंग के साथ दूसरे पायदान पर है। उसके खाते में 35 मैचों से 3,809 पॉइंट्स हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की रेटिंग 102-102 है। रैंकिंग क्रम में ऑस्ट्रेलिया तीसरे और साउथ अफ्रीका चौथे स्थान पर है।…