तिलक वर्मा के शतक पर भारी पड़ा पाकिस्तान का 313 रन का स्कोर, भारत-A को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत-A और पाकिस्तान-A के बीच खेले गए मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय खिलाड़ियों को 48 रन से शिकस्त दी। इस जीत के साथ पाकिस्तान-A ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय टीम की ओर से कप्तान तिलक वर्मा ने शतकीय पारी खेलकर मुकाबले को रोमांचक बनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी मेहनत टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रही। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने आखिरी समय तक दबाव बनाए रखा और भारतीय पारी को 265 रन पर समेट दिया। दोहा में खेले गए…