नेपाल में बाढ़ से बिजली संकट गहराया, भारत देगा 654 MW बिजली; रोज 18 घंटे होगी सप्लाई

नेपाल में बाढ़ के बाद पैदा हुए बिजली संकट के बीच भारत ने पड़ोसी देश की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है। भारत के बिजली मंत्रालय ने नेपाल को 654 मेगावाट बिजली निर्यात करने की मंजूरी दी है। यह बिजली 31 दिसंबर 2026 तक उपलब्ध कराई जाएगी। तय व्यवस्था के अनुसार नेपाल को प्रतिदिन 18 घंटे बिजली मिल सकेगी। इस अतिरिक्त बिजली से नेपाल में लाखों घरों की जरूरत पूरी करने में मदद मिलेगी। नेपाल में हाल की बाढ़ ने उसके पावर सेक्टर को बुरी तरह प्रभावित किया है। देश की बिजली व्यवस्था काफी हद तक जलविद्युत परियोजनाओं पर…