भारत की बढ़ेगी हिंद-प्रशांत में ताकत! फिलीपींस में पीएम मोदी की अहम बैठकें, चीन से लेकर व्यापार तक कई मुद्दों पर नजर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर फिलीपींस की राजधानी मनीला के लिए रवाना होंगे। इस दौरे को भारत की विदेश नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उसकी बढ़ती रणनीतिक भूमिका के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मनीला में प्रधानमंत्री 23वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इन बैठकों में एशिया की सुरक्षा व्यवस्था, समुद्री सीमाओं की सुरक्षा, आर्थिक साझेदारी और क्षेत्रीय सहयोग जैसे विषयों पर विस्तार से बातचीत होने की संभावना है। भारत ऐसे समय में दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ अपने रिश्तों को नई मजबूती देने की कोशिश…
