चीन और वियतनाम को टक्कर देने की तैयारी में भारत, बजट में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मिल सकती है बड़ी राहत
दुनिया के बाजार में चीन और वियतनाम जैसे देशों का दबदबा लगातार बढ़ रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल, केमिकल्स और इंजीनियरिंग से जुड़े उत्पादों के कारोबार में इन देशों को कड़ी चुनौती देना भारत के लिए अभी भी एक बड़ा लक्ष्य बना हुआ है। भारतीय कंपनियों के सामने सबसे बड़ी मुश्किल उत्पादन की लागत को कम रखने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपने उत्पादों को प्रतिस्पर्धी कीमत पर बेचने की है। अब केंद्र सरकार इस समस्या का समाधान निकालने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है। आगामी केंद्रीय बजट में घरेलू उद्योगों को राहत देने के लिए…
