रूस से LNG पर भ्रम फैलाने वालों को हरदीप पुरी का जवाब, बोले- भारत में ऊर्जा संकट जैसी कोई बात नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील को लेकर देश की राजनीति में शुरू हुई बहस के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ऊर्जा आपूर्ति की स्थिति को लेकर सरकार का पक्ष स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि भारत में फिलहाल ईंधन और ऊर्जा की उपलब्धता को लेकर किसी तरह का गंभीर संकट नहीं है और आम लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। केंद्रीय मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। अंतरराष्ट्रीय…