भारत में LPG का असली हब कौन है? जानिए किस राज्य से सबसे ज्यादा गैस उत्पादन
भारत में एलपीजी यानी Liquefied Petroleum Gas की कीमतों में बदलाव का असर सीधे आम लोगों की जेब से लेकर होटल, रेस्टोरेंट, छोटे कारोबार और बड़े उद्योगों तक दिखाई देता है। मई की शुरुआत में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये और 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर में 261 रुपये की बढ़ोतरी की खबर सामने आने के बाद एक बार फिर एलपीजी की कीमतों और इसकी सप्लाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है। एलपीजी आज भारत के ऊर्जा ढांचे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। शहरों से लेकर गांवों तक करोड़ों परिवार खाना पकाने…
