भारत ने तेज़ की ‘गोल्ड वापसी’ रणनीति, विदेशों से 104 टन सोना देश में शिफ्ट
भारत अपने सोने के भंडार को लेकर एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव के दौर से गुजर रहा है। हाल के वर्षों में भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI की ओर से विदेशों में रखे गए सोने के एक हिस्से को धीरे-धीरे भारत वापस लाने की प्रक्रिया तेज हुई है। यह कदम ऐसे समय में सामने आया है, जब दुनिया की अर्थव्यवस्था कई तरह की अनिश्चितताओं से गुजर रही है और विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंक अपनी वित्तीय सुरक्षा को लेकर पहले से अधिक सतर्क नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले छह महीनों के दौरान भारत ने करीब 104 टन सोना…
