भारत-जापान रिश्तों में नई रफ्तार: PM सानाए ताकाइची के दौरे में व्यापार, रक्षा और रुपये-येन में कारोबार पर बड़ा फोकस
जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची बुधवार को भारत के तीन दिवसीय दौरे के लिए टोक्यो से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद यह उनका पहला आधिकारिक भारत दौरा है। इस यात्रा को भारत और जापान के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में बेहद अहम माना जा रहा है। नई दिल्ली पहुंचने के बाद जापानी प्रधानमंत्री 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विस्तृत द्विपक्षीय बातचीत होगी। दोनों देशों के नेता आर्थिक सहयोग, निवेश, व्यापार विस्तार, रक्षा साझेदारी और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की…
