अंग्रेजों की ICS व्यवस्था से आजाद भारत की IAS-IPS तक, सरदार पटेल ने कैसे तैयार किया प्रशासन का मजबूत ढांचा?

भारत की आजादी के बाद देश के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक ऐसा प्रशासनिक सिस्टम तैयार करना था, जो विशाल आबादी, अलग-अलग भाषाओं, संस्कृतियों और क्षेत्रों वाले देश को एक साथ जोड़कर रख सके। उस समय भारत विभाजन के दर्द से गुजर रहा था। लाखों लोग अपना घर छोड़कर दूसरे इलाकों में पहुंच रहे थे। कई रियासतों का भारतीय संघ में विलय होना बाकी था और देश के अलग-अलग हिस्सों में कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी आसान नहीं था। ऐसे मुश्किल दौर में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी था। इस दिशा में सरदार वल्लभभाई पटेल की…