बैंक हड़ताल टली, 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे बैंक; यूनियनों और IBA के बीच बनी सहमति
बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। देशभर के बैंक 28 से 30 सितंबर के बीच प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल के कारण बंद नहीं रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने अपनी प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को टालने का फैसला किया है। यह फैसला इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) की ओर से यूनियनों की प्रमुख मांगों पर चर्चा और समाधान की दिशा में आगे बढ़ने का भरोसा दिए जाने के बाद लिया गया। हड़ताल टलने से उन लाखों ग्राहकों को राहत मिली है, जिन्हें बैंक शाखाओं में जाकर जरूरी काम पूरे करने थे। खास तौर पर यह समय बैंकों के…
