ऑस्कर के मंच पर भारतीय महाकाव्य की दस्तक! रणबीर कपूर की ‘रामायणम्’ को लेकर बढ़ी हलचल, मराठी फिल्म ‘गोंधल’ भी दुनिया भर में दिखाएगी दम
भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में शामिल रणबीर कपूर की ‘रामायणम्’ (Ramayana) एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इस बार फिल्म की चर्चा इसकी कहानी, स्टारकास्ट या बड़े बजट को लेकर नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार ऑस्कर को लेकर हो रही है। खबरें सामने आ रही हैं कि निर्देशक नितेश तिवारी की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भेजा गया है। अगर यह खबर सही साबित होती है, तो भारतीय पौराणिक कथा पर आधारित इस भव्य फिल्म को दुनिया के सबसे बड़े फिल्मी मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर…
