होर्मुज में समुद्री तनाव के बीच भारतीय नाविकों पर खतरा, 27 भारतीयों वाले टैंकर के इंजन रूम में विस्फोट

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर व्यापारिक जहाज को निशाना बनाए जाने से समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। शुक्रवार को पनामा के झंडे के साथ चल रहे तेल टैंकर एमटी लुईस 1 पर हमला हुआ। इस जहाज पर कुल 27 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे। हमले के दौरान टैंकर के इंजन रूम में आग लग गई, जिससे कुछ समय के लिए जहाज का संचालन प्रभावित हुआ। हालांकि, जहाज पर मौजूद कर्मचारियों ने स्थिति को संभालते हुए आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी भारतीय नाविक के घायल होने…