19 साल की उम्र में देश के लिए हंसते-हंसते दी जान, करतार सिंह सराभा की शहादत से क्यों प्रेरित हुए थे भगत सिंह?

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास ऐसे नौजवानों की कुर्बानियों से भरा पड़ा है, जिन्होंने आजादी का सपना देखते हुए अपनी जिंदगी तक देश के नाम कर दी। इनमें एक नाम करतार सिंह सराभा का भी है। महज 19 साल की उम्र में इस युवा क्रांतिकारी ने ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती दी और फांसी के फंदे को भी मुस्कुराते हुए स्वीकार कर लिया। उनके हौसले, देशभक्ति और आजादी के प्रति समर्पण की कहानी आज भी लोगों को प्रेरित करती है। खास बात यह है कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह भी करतार सिंह सराभा को अपना आदर्श मानते थे। 16 नवंबर 1915 को…

जलियांवाला बाग नरसंहार: बैसाखी के दिन 10 मिनट में बरसीं 1650 गोलियां, कांप उठा पूरा देश

भारतीय इतिहास में 13 अप्रैल 1919 का दिन एक ऐसी त्रासदी के रूप में दर्ज है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। पंजाब के अमृतसर शहर में स्थित जलियांवाला बाग में हुई यह घटना ब्रिटिश शासन की क्रूरता और दमनकारी नीतियों का सबसे बड़ा उदाहरण मानी जाती है। इस दिन हजारों निहत्थे भारतीयों पर गोलियां चलाई गईं, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हुए। जलियांवाला बाग हत्याकांड केवल एक हिंसक घटना नहीं थी, बल्कि इसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम की दिशा बदल दी। इस घटना ने देशभर के लोगों के मन में ब्रिटिश…