दो से ज्यादा बच्चे होने पर कहां-कहां लगती है पाबंदी? सरकारी नौकरी से लेकर चुनाव लड़ने तक छिन सकते हैं ये अधिकार

भारत में परिवार में बच्चों की संख्या को लेकर लंबे समय से बहस होती रही है। एक समय था जब तेजी से बढ़ती आबादी को देश के सामने बड़ी चुनौती माना जाता था। इसी चिंता के चलते कुछ राज्यों ने ऐसे नियम बनाए, जिनके तहत दो से अधिक बच्चे होने पर लोगों को सरकारी नौकरी, स्थानीय निकाय चुनाव और कुछ सरकारी सुविधाओं से वंचित किया जा सकता है। हालांकि, बदलते जनसांख्यिकीय हालात के बीच अब इन नियमों की जरूरत पर ही सवाल उठने लगे हैं। सुप्रीम कोर्ट की हालिया टिप्पणी ने इस मुद्दे को एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा में…