अभिजीत दिपके और साथियों पर एक साल तक प्रदर्शन की पाबंदी? जानिए बॉन्ड की शर्तें तोड़ने पर क्या हो सकती है कार्रवाई

दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर हुई कार्रवाई के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन नेताओं की रिहाई और उन पर लगाई गई शर्तों को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। पार्टी के संयोजक अभिजीत दिपके के साथ आशुतोष रांका और सौरव दास को सशर्त रिहा किया गया है। तीनों को एक स्पेशल बॉन्ड भरना पड़ा है, जिसके तहत उन्हें अगले एक साल तक ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की शर्त दी गई है, जिनसे सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका पैदा हो। इसके अलावा उनके जंतर-मंतर जाने पर भी रोक लगाई गई है। दिल्ली कैंट के…