चीन के सस्ते माल पर भारत का शिकंजा! 5 उत्पादों की जांच शुरू, घरेलू कंपनियों की शिकायत पर बड़ा एक्शन

भारत ने चीन से आने वाले कुछ औद्योगिक और रासायनिक सामान को लेकर जांच का दायरा बढ़ा दिया है। घरेलू कंपनियों की शिकायतों के बाद व्यापार मंत्रालय के अधीन काम करने वाले व्यापार उपचार महानिदेशालय (DGTR) ने पांच प्रमुख उत्पादों के आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू की है। इन उत्पादों में पर्सल्फेट्स, क्लावुलैनिक एसिड, कुछ काउंटर बैलेंस फोर्कलिफ्ट्स, आंतरिक ग्रूव वाले कॉपर ट्यूब और पाइप तथा कैप्रोलैक्टम शामिल हैं। डीजीटीआर की आधिकारिक वेबसाइट पर इन मामलों से संबंधित जांच अधिसूचनाएं सितंबर 2026 के अंत में जारी की गई हैं। घरेलू निर्माताओं ने आरोप लगाया है कि इन उत्पादों का आयात…

यूरोप की तपती गर्मी से भारत को बड़ा मौका, 10 अरब डॉलर के एसी बाजार में एंट्री की तैयारी में कंपनियां

यूरोप में बढ़ती गर्मी और लगातार बदलते मौसम के पैटर्न ने भारतीय एसी और कूलिंग उपकरण बनाने वाली कंपनियों के लिए एक नया अवसर पैदा कर दिया है। रिकॉर्ड तापमान और ग्लोबल वार्मिंग के असर के चलते यूरोप के कई देशों में एयर कंडीशनिंग और कूलिंग सिस्टम की मांग तेजी से बढ़ रही है। इस बढ़ती जरूरत को देखते हुए भारतीय कंपनियां अब यूरोप के बड़े बाजार में कदम रखने की तैयारी कर रही हैं। यूरोप का रूम एयर कंडीशनर बाजार करीब 10 अरब डॉलर सालाना का बताया जा रहा है। लंबे समय तक इस बाजार पर चीन और दक्षिण…