E20 पेट्रोल पर केंद्र और कर्नाटक आमने-सामने: 31% इथेनॉल मिलने के दावे से बढ़ा विवाद, 893 नमूनों की जांच रिपोर्ट में सामने आई अलग तस्वीर
पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने की नीति को लेकर केंद्र सरकार और कर्नाटक सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है। विवाद की वजह पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा को लेकर सामने आए दो अलग-अलग दावे हैं। कर्नाटक सरकार का कहना है कि राज्य के कुछ जिलों में पेट्रोल के नमूनों की जांच के दौरान इथेनॉल की मात्रा 31.2 फीसदी तक मिली है। वहीं, केंद्र सरकार ने इस दावे को गलत बताते हुए कहा है कि देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से जुटाए गए 893 नमूनों की जांच में कहीं भी तय मानक से अधिक इथेनॉल नहीं पाया गया।…
