ट्रंप की टैरिफ नीति के बीच भारत को मिला नया बाजार, अर्जेंटीना ने दवा कंपनियों के लिए खोले रास्ते
अमेरिकी बाजार में टैरिफ और व्यापारिक नीतियों को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के बीच भारत अपने निर्यात के लिए नए विकल्प तलाश रहा है। इसी दिशा में अर्जेंटीना के साथ हुई बातचीत को भारतीय फार्मास्युटिकल उद्योग के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अर्जेंटीना ने भारतीय दवा कंपनियों के लिए अपने बाजार में प्रवेश को आसान बनाने और नियामकीय अड़चनों को कम करने की दिशा में कदम उठाने की बात कही है। भारत के वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक, अर्जेंटीना अपने फार्मास्युटिकल रेगुलेटरी सिस्टम में भारत की स्थिति को ‘एनेक्स II’ से ‘एनेक्स I’ में अपग्रेड करने पर सहमत हुआ है। इसके…
