भारत के उभरते सितारों को मिलेगा ग्लोबल मंच: TIME और रिलायंस की ‘TIME100 Next India’ पहल
भारत के युवाओं, इनोवेटर्स और भविष्य के लीडर्स के लिए एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय पहल शुरू होने जा रही है। दुनिया की प्रतिष्ठित मैगजीन TIME ने अपने लोकप्रिय TIME100 Next प्लेटफॉर्म का भारतीय संस्करण लॉन्च करने की घोषणा की है। इस नए एडिशन का नाम ‘TIME100 Next India’ रखा गया है, जिसके माध्यम से देश और दुनिया में प्रभाव डालने वाले उभरते भारतीय प्रतिभाशाली लोगों को पहचान दी जाएगी। यह पहल उन लोगों को सामने लाने का प्रयास करेगी, जो अपने विचारों, काम और नेतृत्व क्षमता के जरिए आने वाले वर्षों में समाज, अर्थव्यवस्था और दुनिया पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते…
