भारतीय महिला हॉकी ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को 6-1 से रौंदा; वर्ल्ड कप में दर्ज की सबसे बड़ी जीत
भारतीय महिला हॉकी टीम ने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में 6-1 से मात दी। एम्सटेलवीन में खेले गए पूल-D के इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक हॉकी का प्रदर्शन किया और लगातार गोल के मौके बनाए। मैच के दौरान भारत ने साउथ अफ्रीका के डिफेंस पर ऐसा दबाव बनाया कि विरोधी टीम को लंबे समय तक संभलने का मौका ही नहीं मिला। इस बड़ी जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में एक नया रिकॉर्ड भी कायम किया। 6-1 की जीत विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप के इतिहास में…
