चीनी के मामले में ब्राजील क्यों है दुनिया का बादशाह? जानिए उत्पादन से निर्यात तक की पूरी कहानी
भारत में इन दिनों चीनी की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। करीब एक महीने के भीतर खुदरा बाजार में चीनी के भाव में तेज उछाल देखने को मिला है। जुलाई में जहां कई जगह चीनी करीब 48 रुपये किलो बिक रही थी, वहीं अब कुछ बाजारों में इसका भाव 58 से 60 रुपये किलो तक पहुंच गया है। मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में खुदरा कीमतें 70 रुपये प्रति किलो के आसपास बताई जा रही हैं। कीमतों में इस तेजी के पीछे त्योहारों से बढ़ी मांग, आपूर्ति से जुड़ी परेशानियां और बाजार में स्टॉक…
