G20 बैठक में भारत-अमेरिका की अहम पहल, क्रिटिकल मिनरल्स की सप्लाई चेन मजबूत करने पर बनी सहमति

भारत और अमेरिका ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण खनिजों यानी क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। दोनों देशों ने इन खनिजों की सुरक्षित और भरोसेमंद आपूर्ति सुनिश्चित करने, रिसर्च एवं तकनीकी सहयोग को आगे बढ़ाने और भविष्य में सप्लाई चेन से जुड़े जोखिमों को कम करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई है। यह मुद्दा दोनों देशों के व्यापक आर्थिक और वित्तीय संबंधों का भी महत्वपूर्ण हिस्सा बनता जा रहा है। यह समझौते जैसी सहमति ऐसे समय में सामने आई है, जब दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं क्रिटिकल मिनरल्स…

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, समझौता लगभग तैयार; 100% टैरिफ को लेकर अमेरिकी राजदूत ने दिया संकेत

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही व्यापार वार्ता अब अंतिम चरण में पहुंचती दिखाई दे रही है। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने दोनों देशों के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उनका कहना है कि समझौते के अधिकांश अहम मुद्दों पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है और अब मुख्य रूप से कानूनी तथा तकनीकी भाषा को अंतिम रूप देने का काम बाकी है। सर्जियो गोर ने शनिवार को आयोजित ‘द इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम’ में भारत-अमेरिका संबंधों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्होंने…