भारतीय हॉकी का विजय अभियान जारी, कोरिया को 8 गोल से रौंदकर सेमीफाइनल में ठोकी दावेदारी; अब फाइनल पर नजर

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में अपने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए लीग चरण का समापन बड़ी जीत के साथ किया। भारत ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में साउथ कोरिया को 8-0 के भारी अंतर से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। भारतीय खिलाड़ियों ने मैच के शुरुआती मिनटों से ही विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा और मैदान के लगभग हर हिस्से में अपना दबदबा दिखाया। आक्रामक खेल और मजबूत रक्षापंक्ति के दम पर टीम इंडिया ने कोरियाई खिलाड़ियों को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। इस मुकाबले में…