गोल्ड के लिए भारत-श्रीलंका की टक्कर, शेफाली के बल्ले पर सबकी नजर; बारिश बिगाड़ सकती है फाइनल का खेल

एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का गोल्ड मेडल मुकाबला मंगलवार को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें निस्शिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आमने-सामने होंगी। मुकाबले की शुरुआत सुबह 10:30 बजे से होगी। भारत की नजर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीतने पर होगी। इससे पहले 2023 के हांगझोउ एशियन गेम्स में भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इस बार भी भारत का सफर अब तक शानदार रहा है। टीम ने क्वार्टर फाइनल में जापान को 8 विकेट से हराया और इसके बाद सेमीफाइनल में…

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका तैयार, धनंजय डी सिल्वा संभालेंगे कमान; डिकवेला और मदुशंका की वापसी

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज शनिवार को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में होने जा रहा है। घरेलू मैदान पर होने वाले इस पहले मुकाबले के लिए श्रीलंका क्रिकेट ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी ऑलराउंडर धनंजय डी सिल्वा को सौंपी गई है, जबकि युवा ऑलराउंडर कामिंदु मेंडिस उपकप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगे। श्रीलंकाई टीम में कुछ अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। गॉल में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए टेस्ट क्रिकेट में एक अहम शुरुआत माना जा रहा है। श्रीलंका जहां अपने…

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में दर्शकों की बल्ले-बल्ले, बिना टिकट देख सकेंगे मुकाबले; 15 अगस्त से गॉल में पहला टेस्ट

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दर्शकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। दोनों देशों के बीच होने वाले टेस्ट मुकाबलों में क्रिकेट फैंस को टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होगी। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने स्टेडियम में दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए दोनों टेस्ट मैचों के दौरान फ्री एंट्री देने का फैसला किया है। बोर्ड की ओर से इसकी आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। भारत और श्रीलंका के बीच इस दौरे पर कुल दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं। सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल…