हॉकी वर्ल्ड कप 2026: आज भारत का वेल्स से मुकाबला, जीत के साथ अभियान शुरू करने उतरेगी टीम इंडिया
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच आज से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम मैदान पर उतरेगी। भारत का सामना वेल्स से होगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा। टीम इंडिया टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी, वहीं वेल्स के सामने भारत के खिलाफ अपना रिकॉर्ड सुधारने की चुनौती होगी। भारत और वेल्स के बीच अब तक हुए मुकाबलों में भारतीय टीम का पलड़ा पूरी तरह भारी रहा है। दोनों टीमें चार बार आमने-सामने आई हैं और हर बार भारत ने जीत हासिल की है।…
