एक पासवर्ड से देशभर में पब्लिक WI-FI एक्सेस की तैयारी, बार-बार OTP झंझट खत्म करने की योजना

भारत में सार्वजनिक वाई-फाई सेवाओं को अधिक आसान, सुरक्षित और उपयोगी बनाने की दिशा में नई व्यवस्था पर काम किया जा रहा है। प्रस्तावित मॉडल का उद्देश्य उन परेशानियों को कम करना है, जिनके कारण आम यूजर्स अभी पब्लिक वाई-फाई का नियमित इस्तेमाल करने से बचते हैं। इनमें बार-बार ओटीपी दर्ज करना, अलग-अलग हॉटस्पॉट पर दोबारा रजिस्ट्रेशन करना और कनेक्शन की सुरक्षा को लेकर चिंता जैसी समस्याएं शामिल हैं। नई व्यवस्था के तहत यूजर्स को एक ही नेटवर्क या सेवा प्रदाता के अंतर्गत अलग-अलग पब्लिक वाई-फाई हॉटस्पॉट का इस्तेमाल करने के लिए बार-बार लॉगिन प्रक्रिया पूरी नहीं करनी पड़ सकती…