7 अक्टूबर का पंचांग: इंदिरा एकादशी पारण से द्वादशी श्राद्ध तक, जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त और बुधवार पूजा का समय
आज 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को धार्मिक दृष्टि से कई महत्वपूर्ण अवसर एक साथ रहेंगे। आज इंदिरा एकादशी व्रत रखने वाले श्रद्धालु पारण करेंगे, जबकि पितरों के निमित्त द्वादशी श्राद्ध और तर्पण किया जाएगा। बुधवार होने के कारण गणेश जी की पूजा और बुध ग्रह से जुड़े उपायों का भी विशेष महत्व रहेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी, जो देर रात 11:16 बजे तक चलेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी। दिनभर मघा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और रात 9:40 बजे के बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा। आज चंद्रमा सिंह…
