इंडोनेशिया से ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे पीएम मोदी, प्रम्बानन मंदिर दर्शन के साथ दौरे का अंतिम दिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडोनेशिया दौरे का बुधवार को अंतिम दिन है। अपने तीन दिवसीय प्रवास के आखिरी चरण में प्रधानमंत्री इंडोनेशिया के सबसे बड़े और ऐतिहासिक हिंदू मंदिर प्रम्बानन का दौरा करेंगे। लगभग एक हजार वर्ष पुराने इस विश्वप्रसिद्ध मंदिर में दर्शन और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी गतिविधियों के बाद वह शाम को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के लिए रवाना होंगे। ऑस्ट्रेलिया में उनका कार्यक्रम 8 से 10 जुलाई तक निर्धारित है, जहां कई अहम द्विपक्षीय बैठकों और आर्थिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है। इंडोनेशिया की यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया के संबंधों को नई मजबूती मिली…

क्या वजह है कि पीएम मोदी के इंडोनेशिया दौरे में प्रम्बानन मंदिर बना सबसे खास पड़ाव?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की विदेश यात्रा के पहले चरण में इंडोनेशिया पहुंचे हैं। इस दौरे के दौरान उनका कार्यक्रम केवल कूटनीतिक बैठकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वे भारत और इंडोनेशिया के साझा सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक माने जाने वाले विश्व प्रसिद्ध प्रम्बानन मंदिर का भी भ्रमण करेंगे। इस यात्रा ने एक बार फिर उस ऐतिहासिक मंदिर को अंतरराष्ट्रीय चर्चा के केंद्र में ला दिया है, जो अपनी अद्भुत वास्तुकला और रामायण की पत्थरों पर उकेरी गई कथाओं के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। दुनिया में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देशों में इंडोनेशिया का पहला…