इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही: 20 लोगों की मौत, इमारतें क्षतिग्रस्त; सुनामी का खतरा टला
इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप में शनिवार सुबह आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने बड़े इलाके को हिला दिया। तेज झटकों के कारण लोगों में दहशत फैल गई और कई जगह इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। भूकंप के बाद लगातार आफ्टरशॉक महसूस किए जाने से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। भूकंप के तुरंत बाद कुछ तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। हालांकि, कुछ घंटे बाद स्थिति…
