भारत-रूस व्यापार को नई रफ्तार: पहली बार भारत में होगा रूस का INNOPROM ट्रेड फेयर, 70 अरब डॉलर कारोबार का लक्ष्य
भारत और रूस के बीच आर्थिक और औद्योगिक संबंध लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहे हैं। इसी दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए रूस का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक प्रदर्शनी एवं व्यापार मेला INNOPROM पहली बार भारत में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन 9 से 11 सितंबर के बीच होगा और इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक साझेदारी को नई गति देना है। खास बात यह है कि यह कार्यक्रम ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से ठीक पहले आयोजित किया जाएगा, जिससे इसे वैश्विक स्तर पर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक,…
