फ्रांस में महंगाई के खिलाफ जनआक्रोश: 8 लाख लोगों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति भवन के पास हिंसा; कई शहरों में आगजनी और लूटपाट
फ्रांस में बढ़ती महंगाई, महंगे ईंधन और सरकारी सेवाओं की बदहाल स्थिति को लेकर शुरू हुआ विरोध अब बड़े जनआंदोलन का रूप ले चुका है। शनिवार को देशभर में करीब 8 लाख लोग सड़कों पर उतरे। प्रदर्शन के दौरान राजधानी पेरिस समेत कई शहरों में हिंसा, आगजनी और दुकानों में लूटपाट की घटनाएं सामने आईं। हालात इतने बिगड़ गए कि राष्ट्रपति भवन एलिजे पैलेस के आसपास भी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव पैदा हो गया। फ्रांस 24 की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति भवन से लगभग 400 मीटर की दूरी पर प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।…
