सोशल मीडिया से दूरी खत्म, अब इंस्टाग्राम पर आए सैफ अली खान; पहली पोस्ट में दिखाई पटौदी की ऐतिहासिक लाइब्रेरी

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान एक ऐसे सितारे हैं, जिनकी निजी जिंदगी हमेशा से प्रशंसकों के लिए दिलचस्पी का विषय रही है। फिल्मों में अपने अलग अंदाज, शाही पारिवारिक पृष्ठभूमि और बेबाक व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाने वाले सैफ ने लंबे समय तक सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। जहां फिल्म इंडस्ट्री के अधिकतर कलाकार इंस्टाग्राम के जरिए अपनी फिल्मों का प्रचार करने, प्रशंसकों से जुड़ने और निजी जिंदगी की झलकियां साझा करने में सक्रिय रहते हैं, वहीं सैफ इस दुनिया से दूर रहना पसंद करते थे। लेकिन अब अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपना आधिकारिक अकाउंट बनाकर इस…