भारत-सेशेल्स रिश्तों में नई उड़ान: UPI से डिजिटल क्रांति की शुरुआत, 19 समझौतों के साथ मजबूत हुई दोस्ती
भारत और सेशेल्स के बीच रविवार को रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी की मौजूदगी में दोनों देशों ने 19 महत्वपूर्ण समझौतों और विकास परियोजनाओं की घोषणा की। इन समझौतों से रक्षा, डिजिटल तकनीक, स्वास्थ्य, शिक्षा, समुद्री सुरक्षा, अंतरिक्ष और साइबर क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ेगा। इस दौरे की सबसे बड़ी उपलब्धियों में भारत की UPI आधारित डिजिटल पेमेंट व्यवस्था को सेशेल्स में लागू करने का फैसला शामिल है। अब सेशेल्स में भी भारतीय डिजिटल भुगतान प्रणाली का इस्तेमाल किया…
