नोबेल शांति पुरस्कार का चयन कैसे होता है? नामांकन से विजेता की घोषणा तक जानिए पूरा प्रोसेस
दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में शामिल नोबेल शांति पुरस्कार हर साल ऐसे व्यक्ति, संगठन या समूह को दिया जाता है जिसने शांति स्थापित करने, अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने, मानवाधिकारों की रक्षा करने या सैन्य संघर्ष और हथियारों के इस्तेमाल को कम करने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। इस पुरस्कार की खासियत सिर्फ इसकी वैश्विक प्रतिष्ठा नहीं, बल्कि इसके चयन की बेहद गोपनीय और लंबी प्रक्रिया भी है। किसी व्यक्ति या संस्था का नाम सामने आने से लेकर अंतिम विजेता चुने जाने तक कई स्तरों पर जांच और विचार-विमर्श किया जाता है। वर्ष 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार की…
