पेट की इन मामूली लगने वाली परेशानियों को न करें नजरअंदाज, बड़ी आंत में सूजन का हो सकता है संकेत
पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी छोटी-छोटी परेशानियों को अक्सर लोग रोजमर्रा की समस्या मानकर टाल देते हैं। कभी गैस बनना, कभी पेट में मरोड़, तो कभी दस्त या टॉयलेट जाने की बार-बार इच्छा होना ऐसी दिक्कतें हैं, जिन्हें बहुत से लोग गंभीरता से नहीं लेते। कई बार ये समस्याएं खान-पान में बदलाव, संक्रमण या दूसरी सामान्य वजहों से भी हो सकती हैं, लेकिन यदि ये लंबे समय तक बनी रहें या बार-बार वापस आएं, तो इनके पीछे आंतों से जुड़ी कोई समस्या भी हो सकती है। बड़ी आंत पाचन तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है। शरीर में पानी और कुछ…
