SME IPO में बदलाव की तैयारी, कंपनियों की मेन बोर्ड में एंट्री के लिए तय होंगे नए मानक
देश के छोटे और मझोले कारोबारों के लिए शेयर बाजार से पूंजी जुटाने की प्रक्रिया में आने वाले समय में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने छोटे एवं मझोले उद्यमों यानी SME के लिए IPO से जुड़े मौजूदा नियमों में संशोधन करने की दिशा में कदम उठाया है। बाजार नियामक ने एक कंसल्टेशन पेपर के जरिए कई नए प्रस्ताव सामने रखे हैं, जिनमें निवेश की न्यूनतम राशि, शेयर आवंटन पाने वाले निवेशकों की संख्या, कंपनियों की लाभ कमाने की क्षमता और SME प्लेटफॉर्म से मेन बोर्ड में स्थानांतरित होने के नियम…
