थायरॉइड से लेकर बच्चों के विकास तक, आयोडीन की कमी न होने दें; रोज खाएं ये चीजें

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है। इन्हीं जरूरी पोषक तत्वों में आयोडीन भी शामिल है। इसकी आवश्यकता शरीर को बहुत अधिक मात्रा में नहीं होती, लेकिन इसकी कमी होने पर स्वास्थ्य पर कई तरह के असर पड़ सकते हैं। आयोडीन खासतौर पर थायरॉइड हार्मोन के निर्माण के लिए जरूरी होता है। यही हार्मोन शरीर के मेटाबॉलिज्म, ऊर्जा के इस्तेमाल, विकास और कई दूसरी शारीरिक प्रक्रियाओं को नियंत्रित करने में भूमिका निभाते हैं। आयोडीन की जरूरत केवल बड़ों के लिए ही नहीं होती, बल्कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए भी…