IPL की चमक के सामने PSL का बिजनेस कमजोर, क्वेटा ग्लैडिएटर्स के मालिक ने टीम बेचने की जताई इच्छा
IPL और PSL के बीच कारोबारी अंतर को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट में नई चर्चा शुरू हो गई है। क्वेटा ग्लैडिएटर्स के मालिक नदीम उमर के बयान ने पाकिस्तान सुपर लीग की कमाई, बाजार और भविष्य की रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के समानांतर एक बड़ी टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता के रूप में स्थापित करने की कोशिश पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) लंबे समय से करता रहा है। दोनों लीग के आयोजन की तारीखों को एक-दूसरे के करीब रखने और अब IPL की अवधि के दौरान PSL आयोजित करने की रणनीति को…
